बिहपुर। झंडापुर के इमली चौक पर शनिवार की रात करीब 8:45बजे आम खरीदने जा रहे मड़वा गांव वार्ड नंबर दस निवासी मोहम्मद रुस्तम के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुन्ना का मोबाइल बाइक सवार झपटमार बदमाशों ने छीन लिया।हालांकि इस दौरान बदमाशों की बाइक घटनास्थल पर गीर गई।लेकिन बाइक सवार दोनों बदमाश भागने में सफल रहे।पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया है।
Total Downloads: 332
वहीं बिहपुर सीएचसी इलाज करा रहे घायल युवक मोहम्मद मुन्ना ने बताया मैं अपने दोस्त मोहम्मद अजहर के साथ पैदल मड़वा से इमली चौक आम खरीदने जा रहा था।इसी दौरान मालगोदाम के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक मेरा मोबाइल झपट लिया। मैंने बाइक पर पीछे बैठे युवक का कॉलर पकड़ लिया।उसका कॉलर फट गया। उसने मुझे कट्टे के बट से सिर पर मार दिया।
मैं गीर गया। उसके सामने से आ रहे टोटो के कारण वे लोग बाइक छोड़ कर भाग गया।मैं किसी को नही पहचान सका। उसके बाद झंडापुर पुलिस ने मुझे इलाज में भेजा।वहीं इस बाबत ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया बदमाशों की बजाज प्लेटिना बाइक को जब्त कर लिया गाय है एवं बदमाशों की पहचान को छापेमारी की जा रही है।

