नवगछिया। पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने पत्रकारो को बताया कि 1 जुलाई से 13 जुलाई तक पुलिस ने बेहतर कार्य किया है। इस दौरान कुल 103 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे इत्या का प्रयास के 3 अभियुक्त शामिल है। वही पुलिस पर हमला करने के आरोप में 2 एव लूट के 3 अभियुक्त शामिल है। इसके अलावा आग्नेयास्त्र 3, कारतूस 3, स्मैक 22 ग्राम, गांजा 2 किलो, मोटरसाइकिल 2, मोबाइल 5, ट्रैक्टर-1 एवं लॉटरी टिकट 121 पीस बरामद किये गये है।
Total Downloads: 199
वही ऑपरेशन प्रहार के तहत गठित बज्र टीम के द्वारा 13 दिनों में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वही एएलटीएफ नवगछिया और विडपुर के द्वारा शराब मामले में 455.535 लीटर देशी विदेशी शराब बरामद की गयी।
वहीं 5 भूमि और 2 वाहन का राज्यसात, विनष्टीकरण 11 का प्रस्ताव भेजा गया। शराब मामले में जब्त वाहन 4, कुल गिरफ्तारी 44, भट्टी ध्वरत 3 और 27 लीटर अर्द्धनिर्मित जावा शराब विनष्ट करने के साथ ही शराब बनाने के कई उपकरण जब्त किये गये।

