बिहपुर : एनएच 31 मड़वा गांव के समीप बाबा का ढाबा के पास मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक सवार सामने से आ रही बाइक को देख अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इस कारण बाइक चला रहे युवक व पीछे बैठी मां को गंभीर चोट आई। युवक का सिर फट गया। वहीं जैसे ही सड़क दुर्घटना की सूचना झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को मिली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल की पहचान शिवम कुमार व उसकी मां बबिता देवी के रूप में हुई। मिली जानकरी के अनुसार खगड़िया जिले के नया गांव से मधेपुरा जिले के फुलौत जा रहा था। वहीं दरोगा पवन सिंह ने दोनों घायलों को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी भेज दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
