नारायणपुर : प्रखंड के नवोदय चौक पर शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया। जिसमें मधुरापुर बाजार निवासी कोको यादव (50 वर्ष) गंभीर जख्मी हो गया। दूसरी तरफ बाइक सवार जयंत कुमार व अजय कुमार पीपरपांती खगड़िया भी घायल हो गए।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
सूचना पर भवानीपुर थाना एसआई मनीष कुमार यादव दलबल के साथ पहुंचकर नारायणपुर पीएचसी इलाज के लिए लाये। जहां डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए कोको यादव को मायागंज रेफर किया।
जहां से उसे पटना के लिए रेफर किया गया। लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया इलाज के बाद लिखित शिकायत मिलने पर कारवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
