नवगछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मोती टोला में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिला, जिससे बच्चे भूख से व्याकुल थे।

रसोइया ने बताया कि एक ही भट्ठी है, जिस कारण दो बार आलू उबाल कर सब्जी बनानी पड़ी और फिर दो बार चावल बनाया जायेगा, ऐसे में विलंब होगा ही। बच्चों ने बताया कि हरेक दिन विलंब से ही भोजन बनता है। मेन्यू के अनुसार शुक्रवार को पुलाव व चना का छोला परोसा जाना था, लेकिन पीला चावल और सिर्फ आलू की सब्जी बनाया गया। बच्चों ने बताया कि थाली पर्याप्त मात्रा में नहीं रहने के कारण बारी-बारी से भोजन करने के कारण काफी देर हो जाता है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक सरयुग मंडल ने बताया कि व्यवस्था को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। भट्ठी एक ही रहने से परेशानी हो रही है। जल्द ही व्यवस्था को ठीक कर लिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *