नवगछिया । नवगछिया में शनिवार को बाजार आने जाने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। मंकदपुर चौक से थाना चौक समपार होते हुए अनुमंडलीय अस्पताल तक दिन भर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शादी की खरीदारी करने आए दूर-दराज के लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। छुट्टी के समय स्कूली बच्चों को भी जाम में फंसना पड़ा।
Total Downloads: 171
एंबुलेंस में छटपटाते रहे मरीज :
दियारा से गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस का सायरन बजता रहा मरीज छटपटाते रहे लेकिन एंबुलेंस जाम से निकल नहीं पाया। दोपहर से लगा जाम देर शाम तक जाम लगा रहा। लोग परेशान रहें। वहीं शाम में मंकदपुर चौक पर खाद अनलोड कर रही गाड़ी के कारण एनएच पर जाम लगा रहा। जाम लगने के बाद वाहनों की लंबी कतार हो गई। स्थानीय दुकानदारों और जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन लापरवाही से जाम लगने का आरोप लगाया ।
गेट मैन को हुई काफी परेशानी ट्रैक पर फसी गाड़ी :
वाहनों के जाम लगने के बाद समपार खुलने के बाद वाहन टसमस नहीं हो रहा था। समपार का फाटक को उठाने गिराने में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। जाम के कारण ट्रैक पर फंसी गाड़ी को किसी तरह से निकलवाया गया और ट्रेन को पास कराया गया। देर रात तक जाम लगा रहा लोग परेशान रहे।

