नवगछिया। सीमावर्ती जिलों के अलावा कई प्रखंडों को नवगछिया बाजार से जोड़नेवाली एक मात्र सड़क पर दिन में नमामि गंगे योजना के तहत जेसीबी से मिट्टी कटाई का कार्य किये जाने के कारण मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया। शाम में करीब चार बजे लगा जाम धीरे-धीरे बढ़ता गया और बाजार में खरीदारी कर दूर घर जानेवाले लोग जाम में तीन घंटे तक फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद मिट्टी कटाई का काम बंद किया गया।

जाम में फंसे लोग पुलिस प्रशासन को कोसते रहे। लोगो का कहना था कि मकन्दपुर चौक से नवगछिया आदर्श थाना होकर बाजार जानेवाली एक मात्र सड़क आठ फीट चौड़ी है जिसमे पहले से ही जाम रहता है। उस सड़क पर दिन में जेसीबी लेकर नमामि गंगे योजना वाले मिट्टी कटाई का काम कर रहे हैं जिससे जाम लग गया है। लोग दूर दियारा इलाके से हैं और उनको लौटने की जल्दी है लेकिन जाम टूटने का नाम नहीं ले रहा है। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। एंबुलेंस चालक ने बताया कि इमरजेंसी केस है। मरीज को लेने जा रहे हैं, लेकिन जाम में फंस गए। बाजार से खरीदारी कर अपने घर रंगरा जा रहे शंभू देव ने बताया कि घर मे शादी है खरीदारी के लिए आये थे पूरे परिवार के साथ जाम में फंसे हैं कोई पुलिसवाला भी नहीं है।

दिन मे जेसीबी से सड़क बाधित कर मिट्टी कटाई अनुचित :

जाम में फंसे लोगों नेआक्रोश में कहा कि दिन में सड़क।पर जेसीबी रखकर आवागमन बाधित कर मिट्टी कटाई का कार्य करना अनुचित है। यह रात में होना चाहिए। लोगों के हो-हंगामे के बाद मिट्टी का काम बंद किया गया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत कार्य किया जा रहा था जिससे जाम लगा था। सूचना मिलने पर पुलिस को भेजकर कार्य बन्द करवाकर एक एक वाहनों को निकलवाकर जाम छुड़ाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *