नवगछिया – 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को लेकर नवगछिया बाजार में खरीददारी करने आए लोगों की काफी भीड़ देखी गई. किराना दुकान, सजावटी सामानों के दुकान, मोटर पार्ट्स के सेंटरों पर अत्यधिक भीड़ देखी गई तो सब्जी और फलों के बाजार में भी उछाल देखा गया.

दुकानदारों ने बताया कि लंबे समय के बाद अब उन लोगों को लग रहा है कि त्योहारों के मौसम में बाजार में तेजी आएगी और उन लोगों को अधिक मुनाफा होगा. इधर पंडित अजीत पांडेय ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 6:07 से देव सेल्फ बाबा विश्वकर्मा का पूजन विधि विधान से किया जा सकता है लेकिन 17 सितंबर को सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक राहुकाल है. राहु काल को छोड़कर 17 सितंबर को बाकी समय में पूजन के लिए उपयुक्त समय है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *