मतदान की तैयारियां पूरी

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सबसे अंतिम चरण में है। प्रखंड के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी वीणा चौधरी ने पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में थानाध्यक्ष नीरज कुमार की मौजूदगी में सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बीडीओ ने बताया कि प्रखंड की नौ पंचायतों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु नौ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टरों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को सेक्टर पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें अंचलाधिकारी, प्रखंड शिक्षा व कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयकों

मतदान की तैयारियां पूरी

को सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है।

बीडीओ ने बताया कि कुल 122 मतदान केंद्र हैं जिसमें 119 मतदान केंद्र, 3 अस्थाई मतदान केन्द्र होगा। गोपालपुर में जिला परिषद के एक पद, पंचायत समिति सदस्य को 12 पदों, मुखिया व सरपंच के नौ-नौ पदों व 119 वार्ड सदस्यों व पंचों के लिए मतदान होना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *