नवगछिया : बाढ़ और पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से खरीक और रंगरा में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। रंगरा के सिमरिया गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से इसी गांव की सोनिया देवी (52 वर्ष) की जान चली गई। परिजनों ने बताया कि सोनिया घर से कुछ दूरी पर ही नहाने गई थी।

इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में डूब गई। लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर महिला के शव को निकाला। घटना की जानकारी पर रंगरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं खरीक के ढोड़िया गांव में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से अनिल यादव की मौत हो गई। इसकी जानकारी उप मुखिया चंदन कुमार यादव ने पुलिस को दी। इसके बाद नदी थानाध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल सुबह शौच करने के लिए घर से निकला था। इसी बीच रास्ते में पैर फिसलने से पानी भरे गड्‌ढे में डूब गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *