नवगछिया : अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व एक्सरे सेंटरों के खिलाफ एक बार फिर से कार्रवाई के निर्देश डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सीएस को दिए हैं। जिसमें डीएम ने कहा है कि जहां भी अवैध सेंटर मिल रहे हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इसमें नारायणपुर के छह सेंटरों से वैधता प्रमाण पत्र सीएस ने मांगा है।
Total Downloads: 173
जिसमें प्रीति अल्ट्रासाउंड मथुरापुर, न्यू हेल्थ केयर महर्षि मेंहीं नर्सिंग होम, संजीवनी नर्सिंग होम, मां गायत्री डिजिटल एक्स-रे, आस्था पैथोलॉजी, नेशनल पैथोलॉजी शामिल है। सीएस की टीम ने वहां जांच में पाया था कि अवैध सेंटर वहां चलाए जा रहे हैं।
दो वर्ष पूर्व वहां अवैध क्लीनिक संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हुई थी। सीएस ने तीन दिन के अंदर प्रमाण पत्र मांगा है, नहीं देने पर 50-50 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। राशि जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

