नवगछिया : बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है।इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से अनुमंडल क्षेत्र के गंगा एवं कोसी के तटबंध पर हुए कटाव निरोधी कार्य, जमीनदारी बांध की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ जमींदारी बांध एवं सड़को में बने स्विलिस गेट की स्थिति का जिलाधिकारी के द्वारा गठित प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम द्वारा कर ली गई। तटबंध, स्विलिस गेट का निरीक्षण के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा अवलोकन के बाद उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
Total Downloads: 466
नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि बाढ़ पूर्व प्रशासनिक स्तर से होने वाली सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। तटबंध पर हुए कटाव निरोधी कार्य का अवलोकन भी किया गया है। तटबंध के साथ साथ गंगा एवं कोसी नदी के नदी के किनारे हुए कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण के दौरान संतोषप्रद पाए गए हैं। इसके साथ ही रंगरा तीनटंगा 14 नंबर सड़क के स्विलिस गेट, नरकटिया जमीनदारी बांध के स्विलिस गेट का भी अवलोकन किया गया है।

बांध एवं स्विलिस गेट आदि जहां पर तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है उसको चिन्हित कर जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया। इसके साथ ही अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी को बाढ़ आपदा के मद्देनजर सभी तैयारियां दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। बाढ़ पूर्व नाव की मरम्मत, एवं अनुज्ञप्ति धारी नाव की सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है।
बाढ़ आने की स्थिति में लोगो को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए स्थल का चयन करने के अलावा खाद्य सामग्री, पशु चार, दवाई आदि के भंडारण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अंचल एवं प्रखंड स्तर से पर इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है।

