पैतृक जमीन विवाद में बाप-बेटे ने घर में घुसकर पहले युवक को लाठी-डंडे से पीटा फिर मां और पत्नी के सामने गोलियों से भून डाला। दोनों ने युवक को आठ गोलियां मारीं, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाप-बेटे बाइक से भाग गए। दिल दहला देने वाली यह घटना खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे की है। मरने वाले युवक की पहचान अमित कुमार राय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पिता निरंजन राय की पहले ही मौत हो चुकी है।

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद नवगछिया एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती भी पहुंचे और अमित की मां मनिमाला देवी से पूछताछ की। मनिमाला देवी ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर देवर पवन राय के साथ विवाद चल रहा है। शनिवार को वह बाजार से लौटी तो पवन राय आए और गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। अमित बचाने आया तो देवर और उनका बेटा सुमित राय लाठी-डंडे से पीटकर उसे जख्मी कर दिया और चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों फिर आए व मेरे और बहू के सामने बेटे को गोलियों से भून डाला। उधर, एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाप और बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़ें |

पत्नी बोली- रहम की भीख मांगती रही पर दोनों ने सुहाग उजाड़ दी

घर और आंगन में खून पसरा हुआ था। अमित की पत्नी सोनम ने बताया कि मैं बाप-बेटे से रहम की भीख मांगते रही, लेकिन दोनों ने मेरी सुहाग उजाड़ दी। अमित ने भागने का प्रयास भी किया, हाथ जोड़कर मिन्नतें की, लेकिन दोनों बाप-बेटे पर खून सवार था। अमित को एक बेटी व एक बेटा है। वह भाई में अकेला था।

शराब माफिया है आरोपी सुमित

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी सुमित राय इलाके का बड़ा शराब माफिया है। उसका लंबा नेटवर्क है। वह शुरू से ही सनकी मिजाज का है। सुमित, अमित की खेत में शराब छिपाकर रखता था। अमित और उसके परिजन जब इसका विरोध करते थे तो वह मारपीट पर उतारू हो जाता था।

थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में युवा किसान अमित राय की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। आरोपी बाप-बेटे ने रिश्ते को शर्मसार कर निर्मम तरीके से किसान की हत्या कर दी। वह हैवानियत की प्रकाष्ठा है। इस हृदय विदारक घटना ने जहां पूरे इलाके को को झकझोर रख दिया है। वहीं तेलघी गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतक अपने विधवा मां का इकलौता पुत्र था। जिसके कारण जहां मां मनिमाला का चिराग बुझ गया वहीं मृतक की पत्नी सोनम देवी का सुहाग ही उजड़ गया। मृतक छोटे-छोटे एक पुत्र व एक पुत्री अनाथ हो गए। पत्नी रो-रोकर कह रही थी कि अब बच्चों को कौन पालेगा। हमारे सारे अरमान एक पल में दुश्मनों ने छीन लिया। विलाप कर रही मां बार-बार यही कह रही थी कि मेरे सामने ही मेरे बेटे को गोलियाें से छलनी कर दिया किन्तु मैं उसे बचा नहीं पाई।

यह कहकर कलेजे को पीट रही थी। रोते हुए मां ने बताया कि बचपन में ही अमित के सिर से पिता का साया उठ गया था। किसी तरह अपने बेटे को पाला-पोशा था। ताकि उम्र ढलने पर बेटा सहारा बन सकेगा। किन्तु मेरे देवर और उसके बेटे ने हमारे सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। अब उसकी पत्नी एवं बच्चों का कैसे और कौन परवरिश करेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *