थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में युवा किसान अमित राय की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। आरोपी बाप-बेटे ने रिश्ते को शर्मसार कर निर्मम तरीके से किसान की हत्या कर दी। वह हैवानियत की प्रकाष्ठा है। इस हृदय विदारक घटना ने जहां पूरे इलाके को को झकझोर रख दिया है। वहीं तेलघी गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतक अपने विधवा मां का इकलौता पुत्र था। जिसके कारण जहां मां मनिमाला का चिराग बुझ गया वहीं मृतक की पत्नी सोनम देवी का सुहाग ही उजड़ गया। मृतक छोटे-छोटे एक पुत्र व एक पुत्री अनाथ हो गए। पत्नी रो-रोकर कह रही थी कि अब बच्चों को कौन पालेगा। हमारे सारे अरमान एक पल में दुश्मनों ने छीन लिया। विलाप कर रही मां बार-बार यही कह रही थी कि मेरे सामने ही मेरे बेटे को गोलियाें से छलनी कर दिया किन्तु मैं उसे बचा नहीं पाई।

यह कहकर कलेजे को पीट रही थी। रोते हुए मां ने बताया कि बचपन में ही अमित के सिर से पिता का साया उठ गया था। किसी तरह अपने बेटे को पाला-पोशा था। ताकि उम्र ढलने पर बेटा सहारा बन सकेगा। किन्तु मेरे देवर और उसके बेटे ने हमारे सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। अब उसकी पत्नी एवं बच्चों का कैसे और कौन परवरिश करेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *