बिहपुर : विधायक ई.शैलेंद्र ने मंगलवार को राज्य के राजस्व सह और भूमि सुधार दिलीप जयसवाल को आवेदन दिया है। जिसमें प्रखंड के मड़वा बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मेले को राजकीय दर्जा के रूप में सूचीबद्ध करने की मांग की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
आवेदन में कहा गया है कि यहां प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में शिवभक्त पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। सावन और भादों के सोमवारी को लाखों लोग जलाभिषेक करते हैं।
बाबा ब्रजलेश्वरनाथ महादेव का 400 साल पुराना मंदिर है। विधायक ने मंत्री से आग्रह किया है कि कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सहायता के रूप में 25 लाख रुपया दिया जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
