नवगछिया। नवगछिया के अलावा गांव, देहातों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से लोग परेशान हैं। बारिश के साथ तेज हवा से बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग किसी तरह जानवर एवं बच्चों के साथ पॉलीथिन शीट में तटबंध पर रहे हैं। ऐसे कई जगहों के लोग अपने-अपने घर वापस जाने लगे हैं।


बारिश के कारण जिन जिन इलाके में पानी कम हुआ था, वहां फिर बढ़ने लगा है। वहीं इस बारिश के कारण सैदपुर, सुकटिया बाजार, सैदपुर-तीनटगा सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बताया जा रहा है कि यह बारिश अगले 24 घंटे तक और होने की संभावना है। बारिश के कारण नवगछिया में कई सड़कों पर नाले का गंदा पानी आ गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *