नवगछिया : व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता भवन में मंगलवार को समारोह आयोजित कर नवगछिया बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान दिये गये और उन्हें गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी. निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता राकेश चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे. शपथ ग्रहण समारोह में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी एडीजे- टू सुजीत कुमार सिंह, एसीजेएम- श्री राहुल कुमार, एसडीजेएम प्रमोद कुमार पांडेय, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव, बार काउंसिल पटना के उपाध्यक्ष अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय, भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता अभयकांत झा मौजूद थे.

वरीय अधिवक्ता सह निर्वाचन संचालन समिति के योगेंद्र प्रसाद यादव ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिये और माला पहना कर उन्हें बधाई दी. वरीय अधिवक्ता सदानंद सनगही ने शपथ दिलायी. शपथ लेने वालों में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, महासचिव जयनारायण यादव, उपाध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी, चंद्रभानु सिंह, नीरज कुमार झा, कोषाध्यक्ष कुंदन चौधरी, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार आजाद, तपेश कुमार, उदयकांत कुमार, सहायक सचिव राधाकृष्ण सिंह, श्यामल किशोर श्यामल, रवींद्र कुमार, वरीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकिशोर झा, राजेंद्र विश्वकर्मा, अरुण कुमार साह, किशोर कुमार मिस्त्री, विमल कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश चंद्र यादव, विमल प्रसाद सिंह, उमेश प्रसाद गुप्ता,

धर्मेंद्र कुमार, दिगंबर यादव, ललन कुमार मंडल, किशोर कुमार झा, अंकेक्षक अधिवक्ता अखिलेश कुमार, ओमप्रकाश, पुस्तकालय सदस्य अधिवक्ता प्रेमनारायण चौधरी, राकेश पोद्दार, सुमित कुमार डिडवानिया, सुनील कुमार, राजकिशोर सिंह- दो, निगरानी समिति सदस्य अधिवक्ता राजकिशोर पोद्दार, कमलेश्वरी मंडल आदि मनोज कुमार शामिल थे. इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता राकेश चौधरी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी रजनीश कुमार सिंह, श्री मेंस कमेटी के वरीय अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद यादव, श्रीबंदोपाध्याय, रामजी मिश्र, परमानंद साह, विभाष प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *