कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रंगरा में नामांकन के लिए अफसरों ने गुरुवार को अभियान चलाया। विभागीय अफसर मुरली, बनिया और भवानीपुर गांव के लोगों से संपर्क कर उनसे अपने बच्चियों का नामांकन के लिए अपील की। वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संचालक नरेंद्र कुमार, वार्डन लता मिश्रा, कुमारी प्रियंका, सिंधु कुमारी, आदेशपाल संजीव कुमार टीम में शामिल थे।

वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने बताया कि कोरोना के कारण फिलहाल बालिका छात्रावास बंद है। परंतु रिक्त सीट के लिए नामांकन का निर्देश जारी किया गया है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने योग्य छात्राओं का नामांकन लेकर विभागीय मानदंडों के अनुसार निर्धारित सुविधाओं का शत-प्रतिशत पालन करने का आदेश दिया है। मौके पर पवन सिंह, अखिलेश कुमार यादव, जयप्रकाश साह, रामकिशन सिंह, रमेश प्रसाद, बबीता कुमारी, ललिता कुमारी, रंजन भारती, प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *