नवगछिया। प्रखंड की सोनवर्षा पंचायत में गुरुवार की देर शाम पांच दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के वार्षिकोत्सव का श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन हो गया। हाईस्कूल सोनवर्षा के मैदान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा, भजन और प्रवचन का पुण्य लाभ उठाया।
Total Downloads: 346
यज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और गांव भक्तिरस में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से आयोजन स्थल पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।
समापन अवसर पर आयोजन समिति की ओर से यज्ञ को सफल बनाने में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों के साथ-साथ किसानों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी संयोजक अजय उर्फ लाली कुंवर ने यज्ञ के वार्षिकोत्सव में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गुरुवार को समापन प्रवचन से पूर्व रविशंकर चौधरी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
