नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के लोकमानपुर कदवा में बुधवार की देर रात बासा पर सो रहे युवक क गले में गमछी डालकर गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतक सदनंद पासवान का पुत्र बिट्टू कुमार है। परिजनों ने बताया कि रात में बिट्टू बासा पर सोया था। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजन जब देखने गया तो बिट्टू के गले में गमछा लपेटा हुआ था। पिता के मुताबिक

कुछ दिन पहले बेटे की तबियत खराब हो गई थी। इसपर बिट्टू ने अपनी चाची से विवाद किया था। इसपर गांव में पंचायत भी हुई। इसी विवाद को लेकर उसके -चाची ने दूसरे गाँव के अन्य दो लोगों के साथ मिलकर बिट्टू की हत्या कर दी। घटना के बाद चारों आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए. हैं।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। . पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एफएसएल की टीम ने कई सैंपल लिए। कदवा ओपी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सदानंद पासवान ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *