नवगछिया | इस्माइलपुर में बाढ़ राहत कार्य में शुरुआती दौर में ही व्यापक भ्रष्टाचार उत्पन्न हो गया है। प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के बीच बाहर राहत के नाम पर वितरण किए जा रहे पॉलीथिन शीट के नाम पर पीड़ितों से 25 प्रति पीड़ित वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी और डीएम को आवेदन देकर जांच करा कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों से राहत के नाम पर हुए अवैध वसूली के के मामले में आवेदन देकर पूरे मामले से अवगत कराया है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करुंगा। इस्माइलपुर सीओ सुरेश प्रसाद ने कहा कि अवैध वसूली की बात सामने नहीं आई है। यदि इस तरह का मामला सामने आता है तो इसकी जांच की जाएगी। उधर सदस्य ने कहा कि एसडीओ के आदेश बावजूद बावढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन नहीं बांटे गए। जबकि अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा था।

अवैध वसूली का ऑडियो वायरल

पॉलिथिन सीट के वितरण में इस्माइलपुर प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों से हुए अवैध वसूली का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वसूली की बात सामने आने पर जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल पॉलीथिन सीट वितरण करने वाले व्यक्ति से जब इस बात को पूछा तो उस व्यक्ति ने सीओ के आदेश पर पॉलीथिन शीट वितरण करने व उसे टेंपो से लाने में लगे भाड़े के नाम पर पैसे लेने की बात को स्वीकार किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *