खरीक : 24 में से 10 घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई के साथ ही व्यवसायी वर्ग पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बीते कई दिनों से पूरे प्रखंड में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से गड़बड़ हो गई है। लगातार बिजली कटौती से भीषण गर्मी में आम लोगों को परेशानी बढ़ रही है।
बिजली आपूर्ति इतनी गड़बड़ हो चुकी है कि लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी लोड नहीं ले पा रहे हैं। नल का जल भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा कि शीघ्र आपूर्ति में सुधार हो । अन्यथा हमलोग उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। बीते कई दिनों से बिजली की आपूर्ति में सुधार होते नहीं दिख रहा है। लोगों को न तो दिन में चैन मिल पा रहा है, न ही वे रात में आराम कर पा रहे हैं।
दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है। कभी एक घंटा तो कभी तीन-तीन घंटे बिजली गुल हो रही है। इलाके के लोगों ने कहा कि शाम होते ही बिजली कट जाती है। कभी 10 बजे तो कभी रात के 11 बजे आपूर्ति शुरू हो पाती है। शुक्रवार को भी शाम के छह बजे बिजली कट गई, जो देर शाम तक नहीं आया


