बिहपुर । स्कूलों में छुट्टी की कटौती पर शिक्षकों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के आदेश की प्रतियों को जलाकर विरोध जताया। विद्यालय अवधि के बाद शाम पौने पांच बजे शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के गेट पर राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ आंदोलन शुरू किया।
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने नारेबाजी की। गुट के जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, जिला अंकेक्षक जितेंद्र कुमार चिंटू, बिहपुर अंचल इकाई के सचिव त्रिपुरारी चौधरी, शिक्षक शैलेश कुमार व सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन व आदेश की प्रति जलाने का वीडियो क्लिप संघ के जिला सचिव मुख्यमंत्री को ईमेल करेंगे।

