नवगछिया| जीरोमाइल चौक के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो पर सवार दो यात्री घायल हो गए। घायलों में बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी गोवर्धन रविदास के पुत्र रामदेव रविदास और सोनवर्षा निवासी बैजू रविदास के पुत्र नवलकिशोर चौधरी शामिल हैं।
दोनों नवगछिया कोर्ट में काम कराने के बाद मकंदपुर चौक से टेंपो में सवार होकर घर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर िदया। पुलिस ने घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दे दी है।


