नवगछिया : हाईस्कूल साहू परबत्ता के खाता में बिना सूचना के 11 लाख रुपए डाल दिये गये। इससे स्कूल प्रबंधन परेशान हैं। वहीं जिला शिक्षा विभाग में भी इसकी जानकारी नहीं है। स्कूल में कुछ दिन पहले यह राशि किसी ने जमा कर दी है। यह राशि किसी व्यक्ति ने कर दी है या विभाग से आया है।

यह भी जानकारी नहीं है। स्कूल के एक कर्मचारी भी पता करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क किये लेकिन वहां के कर्मचारियों को पता नहीं है। स्कूल की प्रधानाचार्या क्रांति कुमारी ने कहा कि करीब एक महीने पहले यह राशि किसी ने डाल दी थी। उसके बाद से कहीं से कोई सूचना नहीं आई है कि यह किस मद की राशि है और किसने भेजा है।

कई काम एक साथ होने के कारण इससे पता करने में समय लग रहा है। इसके लिए विभाग को जल्द ही लिखित रूप से सूचित कर दिया जायेगा। इस संबंध में डीपीओ लेखा योजना विनय कुमार सुमन ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है। वह स्कूल से रिपोर्ट लेकर इसकी जानकारी दे सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *