प्रखंड के बहत्तरा गांव में हाईस्कूल के समीप ट्रांसफार्मर के के पास बड़ी संख्या में जमीन पर रखे बिजली के खंभे सरकने से दो सगे भाई उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बहत्तरा निवासी राजेश सहनी के बेटे गुंजन कुमार (07) शकुनी कुमार (08) को ग्रामीणों की मदद से परिजन इलाज के लए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान गुंजन की मौत हो गई।

वहीं शकुनी की हालत गंभीर है। गुंजन कक्षा दो का छात्र था। जबकि शकुनी कक्षा तीन में पढ़ता है। परिजनों ने बताया कि दोनों दोपहर में घटनास्थल के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां रखे बिजली के खंभे सरकर गिरने लगे जिसमें दोनों दब गए।

सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों को पोल के अंदर से निकाला। गंुजन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर पुलिस ने गुंजन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *