नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबिन्ना गांव के 14 सड़क पर शुक्रवार की संध्या शराब के नशे में दो पक्षों में गोलीबाड़ी हुई,गोलीबाड़ी के दौरान एक युवक के कंधे को छुते हुए गोली निकल गई.ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी बिरबिन्ना निवासी पिंटु यादव को शराब के नशे में धुत्त लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. व डा.आंनद मोहन के निजी क्लिनिक में इलाज करवाया.

पीएचसी के डॉ आनंद मोहन ने गोलीबाड़ी में जख्मी युवक के बारे में बताया कि गोली पिंटू को बायें कंधे के ऊपर लगी थी जो आर पार हो गया.अब खतरे से बाहर है.वहीं जख्मी पिंटू ने बताया की गांव के ही हमलावर शराब के नशे में चार की संख्या में गाँव के बंदूक बनानेवाली पेड़ के पास भ्रमरपुर दुर्गा मंन्दिर विसर्जन में जा रहा था कि अचानक मेरे सामने गोली चलाने पर मैंने विरोध किया तो सभी लोगों ने मिलकर पीटा.

एवं एक कमरे में बंद करके भवानीपुर पुलिस को फोन करके बुला लिया.पुलिस के आने पर सभी ने एक देशी कट्टा पुलिस को यह कहते हुए दिया कि यह देशी कट्टा पिंटू का है.इधर दुसरे पक्ष के बुलबुल यादव ने बताया कि भ्रमरपुर विसर्जन जाने के दौरान पुर्व साजिश के तहत गोलीबाड़ी करने लगा.गोलीबाड़ी के सूचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने शराब के नशे में लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर ले गई है.मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *