नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बलाहा रामूचक के पास तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित बाईक के आमने-सामने टक्कर में सवार नारायणपुर आशाटोल निवासी बचनदेव शर्मा एवं मुंगेर जिला के सिरनिया निवासी मिथुन कुमार दास एवं मुंगेर के हीं विशनपुर हरिनमार गाँव का गोलू कु राज गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के सअनि सुभाष यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व जख्मी तीनों लोगों को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजयेंद्र कु विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए जेएलएमएनसीएच भागलपुर रेफर किया.

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क बलाहा गांव में भ्रमरपुर से मेला देखकर लौटने के दौरान बाईक से गिरने पर मधुरापुर निवेश आरती देवी जख्मी हो गई.जिसे ग्रामीणों ने सहयोग कर मधुरापुर बाजार के प्राईवेट अस्पताल में ईलाज कराया.


