नवगछिया : खरीक के एक गांव में किराना दुकान से बिस्किट चोरी करने के आरोप में किशोर को बंधक बनाकर पीटा गया। किशोर को छुड़ाने गए उसके मां और पिता के साथ भी मारपीट की गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायल किशोर को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया है। पिता ने बताया कि वह टेंपो चलाते हैं। शुक्रवार की शाम टेंपो रिजर्व कर देवघर गए थे। रात आठ बजे पुत्र बगल के ही राजा सिंह की दुकान का टटिया फाड़ कर उसमें घुस गया था। दुकान में राजा सिंह की मां थी। बेटा दुकान से कुछ ले नहीं पाया और वह भाग कर घर आ गया। शनिवार को पुत्र को राजा सिंह व उसके भाई ने घर से खींच कर उसे अपने घर बंधक बना लिया।

दोनों हाथ बांध कर पीटा। मैंने फोन कर छोड़ने को कहा तो जाति सूचक गाली दी। 24 घंटे तक पुत्र को बंधक बना कर रखा व मारपीट की। नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस तरह की बात है तो आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिता ने कहा कि बेटे की पीठ, घुटने पर चोट के निशान हैं। रविवार को मैं उसे छुड़ाने गया तो मुझे व मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों के कहने पर 24 घंटे के बाद पुत्र को छोड़ा।

इसकी शिकायत करने नवगछिया एसएसी-एसटी थाना गया तो वहां दो घंटे बैठा रहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन दो, लेकिन मुझे आवेदन लिखने नहीं आता है। रविवार होने से कोर्ट में वकील भी नहीं थे। वहीं थानाध्यक्ष महेश लाल ने बताया कि नाबालिग लड़के के साथ चोरी के आरोप में मारपीट की गई है। पीड़ित परिवार की ओर से अब तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet