बिहपुर। सोमवार को अमरपुर मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब का भंडारण करने व बेचने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी। जानकारी के अनुसार बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं एएसआई राघव सिंह चौदह नंबर सड़क पर वाहन चेक कर रहे थे। इसी दौरान लत्तीपुर से बिहपुर की ओर आ रही शराब से लदी टेम्पो का चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ी कर भागने में सफल हो गया।

पुलिस ने जब चेक किया तो कार्टन एवं बोरो में शराब छुपाकर बिहपुर की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वो पुलिस के हत्थे चढ़ गये। वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि 280 बोतल शराब बरामद की गयी है और टेम्पो भी जब्त किया गया है।

इधर बिहपुर में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शराब का भंडारण करने व बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर अमर विश्वास भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *