बिहपुर। बिहपुर बस स्टैंड के समीप बुधवार दोपहर गड्डे से एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

करीब चार दिनों से वह अर्धनग्न अवस्था में घूम रहा था। लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। झंडापुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया। बताया कि शव की पहचान के लिये 72 घंटे रखा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *