बिहपुर । प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के अरसंडी के गोठी बहियार में आग लगने से चार बीघा में लगी गेहूं की फसल जलाकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
आग लगने से बटाईदार किसान नवीन यादव, विपिन यादव, टीपी यादव, मधुरी यादव, राजेंद्र यादव, विदेशी पंडित व बिशो यादव की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि हमलोगों ने कर्ज लेकर खेती की थी। अब महाजन का कर्ज कैसे चुकाएंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
