बिहपुर| प्रखंड की हरियो पंचायत के वार्ड आठ में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे बलराम शर्मा के ढाई वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार खेलते-खेलते घर के पास ही चापाकल के पास पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी हिमांशु के परिजनों को दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102

परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुुुंचे और बच्चे को गड्ढे से निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हिमांशु हिमांशु दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद मां बबीता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी बिहपुर सीओ व थानाध्यक्ष को फोन दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
