नवगछिया : पुराने विवाद में गांव के कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की घटना • बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में सोमवार देर शाम की है। परिजनों ने जख्मी राजदा खातून को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Whatsapp group Join

घटना को लेकर जख्मी राजदा खातून ने मो. तरार, शाहजहां, मो. कारे, दुलारी खातून, अबरो खातून, मो. सत्तार, बोयदा खातून के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि सोमवार की शाम भांजी नुजहत के साथ गांव में ही अपनी बेटी की ससुराल गई थी।

इसी बीच आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की। रॉड से मारकर मेरा हाथ तोड़ दिया। मुझे बचाने आई भांजी को भी पीटा। इस दौरान मेरे गले से चेन भी भी छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet