नवगछिया : बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों का डिस्पैच सेंटर नवगछिया के इंटर स्तरीय महाविद्यालय में बनाया गया है। जबकि कृषि उत्पादन बाजार समिति वाहन पड़ाव स्थल के लिए उपयुक्त पाया गया है।
Total Downloads: 72
लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर बुधवार दोपहर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा, एसडीओ उत्तम कुमार और एसडीपीओ ओमप्रकाश के साथ नवगछिया में मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, कृषि उत्पादन बाजार समिति और इंटर स्तरीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह के अलावा प्रखंड स्तरीय कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
