नवगछिया : लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बुधवार को खरीक धानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार के निर्देश पर पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बीएसएफ जवानों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों में सघन फ्लैग मार्च किया।
Total Downloads: 70
इस दौरान पुलिस टीम खरीक बाजार, गोटखरीक, माइरडीह, चोरहर, बगड़ी, तेलगी, मीरजाफरी, खैरपुर, धुवगंज समेत अन्य गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों से पूरी तरह निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही पुलिस ने जगह-जगह संदिग्ध शराब कारोबारी के संभावित ठिकाने पर भी छापामारी की। हालांकि, एक भी जगह से शराब बरामद नहीं हुई।
वहीं, फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे पीएसआई अमित कुमार ने जगह-जगह लोगों से मिलकर मतदान के दौरान होने वाली परेशानी के संबंध पूछा। इस दौरान उन्होंने लोगों से

कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त चुनाव कराने को पुलिस प्रयासरत है। मतदान के दौरान किसी की एक नहीं चलने दी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों से ऑन-द-स्पॉट निपटा जाएगा। आपलोग पूरी तरह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान ना सिर्फ मतदान केंद्र परिसर, बल्कि आसपास में भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेगा
