नवगछिया । अशदतला (पश्चिम बंगाल ) में 3 से 5 जून तक होने वाली 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) में भाग लेने वाली बिहार की पुरुष व महिला टीम की घोषणा कर दी गयी है। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बिहार टीम चैंपियनशिप में भाग लेने गुरुवार को पटना से हावड़ा के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस से रवाना हो गयी।

पुरुष वर्ग में-विनोद कुमार धोनी (कप्तान), अनिकेत कुमार(वैशाली), अविनाश कुमार (नवगछिया), मोनू कुमार, प्रशांत कुमार (पुलिस एकेडमी), अभिषेक कुमार (बेगूसराय) रोहित कुमार, ओम प्रकाश कुमार (पटना), रोनित कुमार (भागलपुर), अविनाश कुमार (सिवान) शामिल हैं। प्रशिक्षक विकास कुमार (बेगूसराय), प्रबंधक राहुल कुमार (भागलपुर) हैं।

महिला वर्ग में संगीता कुमारी (कप्तान), कुमकुम कुमारी (पूर्वी चम्पारण) कविता कुमारी, मुस्कान कुमारी, निधी कुमारी (वैशाली), पूनम कुमारी, युक्ता रानी, कशिश कुमारी (बेगूसराय), निधी कुमारी, फिरदौस (भागलपुर) शामिल है। प्रशिक्षक पूजा कुमारी (मधेपुरा),प्रबंधक चंदा कुमारी (पूर्वी चम्पारण) है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *