नवगछिया : बिहार महिला समाज का राजव्यापी जनजागरण अभियान के तहत नारायणपुर में शुक्रवार क्को कामरेड का जत्था पहुंचा। यहां पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में उसका अभिनंदन समारोह किया गया। सभा की अध्यक्षता कामरेड कल्पना देवी ने किया। सभा को राज्य स्तरीय नेता राजश्री किरण एवं कामरेड अनीता शर्मा, कामरेड राजश्री किरण, कामरेड अनिता शर्मा ने संबोधित किया।

इस दौरान नवगछिया अनुमंडल स्तरीय 15 सदस्य महिला संगठन का प्रस्ताव भी पास हुआ। जिसमें नारायणपुर आंचल से कामरेड कल्पना देवी और कामरेड पूनम देवी, कामरेड सुमित्रा देवी को संगठन ने शामिल किया। सभा में नारायणपुर अंचल मंत्री कामरेड विमल कुमार यादव, जिला मंत्री बालेश्वर गुप्ता, राज्य परिषद सदस्य सीताराम राय, गोपालपुर से ब्रह्मदेव यादव, विष्णु देव कुमार, दामोदर भगत, नवगछिया अंचल मंत्री शिवचरण समेत अन्य ने भी सभा में संबोधन कर अपनी बातों को रखा। इस दौरान नवगछिया,

गोपालपुर, इस्माइलपुर, खरीक, बिहपुर अंचल से भी महिलाओं की उपस्थिति देखी गई। मौके पर बिजली देवी, बबिता देवी, सविता देवी, रूना देवी, तोतली खातून, शोभा रानी, देवी, नाजो मंजुला देवी, रंजू देवी, मंगली देवी समेत अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *