नवगछिया: बिहार विधानसभा के विरोधी दल के नेता विजय सिन्हा सोमवार को नवगछिया में पूर्णिया जाने के दौरान अधिवक्ता अजीत कुमार के घर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में अपराध है नीतिशे कुमार है। उन्होंने कहा कि बिहार में नरसंहार हर जगह हो रहा है लेकिन नीतीश कुमार अपनी कुर्सी में बचाने में लगे हुए हैं।

मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, अररिया जैसे जगह पर बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। नीतीश कुमार को किसी जगह पर घटना का चिंता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि नवगछिया भागलपुर सहित पूरे बिहार में अपराधी अपराध करके सड़क पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवगछिया में मध्याह्न भोजन हो या भागलपुर के सुल्तानगंज में बने सेतु हो अनियमितता को लेकर के अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि हम पूरे बिहार में भाजपा नेताओं का विधानसभा घेराव के दौरान घायल हुए नेताओं को जिला स्तर पर मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी दौरान पूर्णिया जा रहे थे तो संगठित जिला नवगछिया के अधिवक्ता भाजपा नेता अजीत सिंह के घर पर घायल लोगों से मिले जिसमें पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा युवा मोर्चा के रूपेश रूप, जिला अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष आलोक सिंह सहित कई घायलों से मिलकर उनको पार्टी के एक सैनिक के रूप में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

इसी मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जल्द ही विदा हो जाएगा। उन्होंने नवगछिया में कटाव निरोधी कार्य घटिया सामग्री लगाने को लेकर भी सवाल उठाने की बात कही। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश रूप आदि लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *