नवगछिया : बिहार सरकार के आईएस केंसी साह के नेतृत्व में डीपीएम डॉ. मणि भूषण डॉ. श्रद्धा झा ने नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल, गोपालपुर एवं रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने लेबर रूम, ओटी, माइनर ओटी सहित अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को देखा। अनुमंडलीय अस्पताल में एनसथीसिस एवं पीडियाट्रिशियन डॉक्टर नहीं है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
इनकी तत्काल पोस्टिंग कराने की बात कही। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए । केसी साह ने बताया कि कुछ जगहों पर साफ सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार की जरूरत है। गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सलाहकार द्वारा अलग-अलग तीन पौधे लगाए।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
