बिहपुर । प्रखंड के गौरीपुर निवासी दीपक कुमार उर्फ राजा और चंदन कुमार का बिहार यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बिहार स्टेट यूथ पुरुष वॉलीबॉल टीम 25वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप 16 से 22 दिसंबर तक पन्ना (मध्यप्रदेश ) में भाग लेगी।
दीपक व चंदन के चयन पर भाजयुमो कार्यसमिति सुदर्शन भारद्वाज ने बताया कि बचपन से ही कड़ी मेहनत और लगन से दोनों खिलाड़ियों को यह मुकाम हासिल किया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रूपेश रूप, जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस, चंद्रकांत चौधरी ने शुभकामनाएं दी हैं।

