नवगछिया । बीएलएस कॉमर्स कॉलेज में एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों को मघोनी कुमारी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवकों को व्यक्तिगत सुरक्षा के तरीके जानना जरूरी है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरुआत प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर कॉलेज से खादी भंडार के लिए रवाना किया। स्वयंसेवकों ने खादी भंडार परिसर की सफाई की।

इसमें कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार, डॉ. कुमारी दीपशिखा, राजेश कनोडिया, स्वयंसेवक अनु प्रिया, मीनाक्षी कुमारी, बादल, नीतीश, राधे, हेमंत, विक्रम, प्रिंस, आशीष, जीसू, रिया, साक्षी, नेहा, मौसम, काजल, अर्चना, सिमरन, रौनक आदि शामिल हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....