नवगछिया : नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज से बीए की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गांव निवासी मंचन राय के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है।

बुधवार की शाम युवक जीबी कॉलेज से परीक्षा देकर मकनदपुर चौक से एक टेंपो से अपने घर करारी तिनटंगा जा रहा था। इसी क्रम में बड़ी मकनपुर गांव के समीप सामने से आ रही एक बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई, जिससे किनारे बैठे रूपेश कुमार ऑटो से नीचे सड़क पर गिर पड़ा और बाइक से गंभीर रूप से चोट लगने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को उठाकर इलाज के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो भाई और एक बहन में से युवक सबसे बड़ा था। उसका पिता दूसरे राज्यों में परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी का काम किया करता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *