नवगछिया : कहलगांव नवगछिया के करारी तीनटंगा के बीच गंगा नदी में चलनेवाला फेरी जहाज सोमवार को कहलगांव से खुलने के बाद बीच नदी में खराब हो गया था। फेरी जहाज के खराब होने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। यात्रियों ने जिला पदाधिकारी से लेकर के नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना दी। इस मामले में गोपालपुर अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा ने मंगलवार को घाट का निरीक्षण किया।
Total Downloads: 171
अंचला अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने हम लोगों को सूचना दी थी कि जहाज कहलगांव से चला और बीच नदी में फंस गया है। हमने वहां के स्थानीय लोगों से पता कराया एवं जहाज संचालक से जानकारी ली तो जहाज में खराबी होने की बात कही गई एवं उन्होंने तत्काल दो नाव मंगा कर उस पर जहाज के सवारी को बैठा कर तिनटंगा भेजने की बात कही। अंचला अधिकारी ने बताया कि इस घाट का संचालन हमलोग नहीं करते हैं। यह घाट भागलपुर के वरीय पदाधिकारी के द्वारा डाक कर चलाया जाता है। मालूम हो की करारी तिनटंगा एवं कहलगांव के बीच गंगा घाट गोपालपुर फेरी के नाम से चलता है।
पानी कम होने और गाद के कारण अक्सर फेरी सेवा जहाज फंसता है। ग्रामीण सरपंच शम्भू यादव ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। लंच के इंजन में खराबी आने पर परेशानी होती है। पानी की कमी से लंच फंसता भी है, लेकिन कभी कोई परेशानी नहीं होती है।

