नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना गांव में बुधवार को 77 अग्निपीड़ित परिवार को आपदा विभाग की ओर से 9800 रुपये का चेक सहायता राशि के रूप में विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र के हाथों वितरण किया गया। मौके पर एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव,सीओ अजय कुमार सरकार व बीडीओ हरिमोहन कुमार सहित अन्य लगातार कैंप कर पीड़ित परिवार के बीच रहे।
Total Downloads: 79
सीओ अजय कुमार सरकार ने बताया बुधवार कि रात तक सामुदायिक किचन चलेगा। पशुपालन विभाग के चिकित्सक, पीएचईडी के जेईई मंटु कुमार मिस्त्री के साथ रह कर पानी को लेकर बीस चापाकल को मरम्मत कर चालू किया। जल नल को मंगलवार रात तक चालू किया था। समाजसेवी अजय रविदास ने पीड़ित परिवार के बीच कपड़ा व राशन का वितरण किया।
