नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के चापर निवासी कुख्यात बुटन यादव हत्याकांड में गांव के ही कुख्यात  आधे दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। रंगरा सहायक थाना प्रभारी प्रमोद साह ने बताया कि बुटन की प}ी टिंकू देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें भक्ता मंडल, अकला मंडल, दीपक यादव, रवि यादव, नीतीश यादव सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

दीपक, रवि और नीतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि चापर गांव के समीप रविवार को अपराधियों ने बुटन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी प}ी के साथ घास लाने कलबलिया धार गया था।

इसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने उसे कलबलिया धार के समीप निशाना बनाया था। प}ी टिंकू देवी ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। गुटिय संघर्ष में घटना को अंजाम दिया गया था। बुटन पर नवगछिया समेत कटिहार और पूर्णिया जिले के थानों में लूट व हत्या के मामले दर्ज थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *