खरीक : खगडिया के गंडक पुल पर सोमवार को हाइवा के धक्के से खरीक के छोटी अलालपुर निवासी रेलकर्मी सियाराम रजक (40) की मौत हो गई। वे अपनी प}ी आशा देवी एवं बेटा कृष्ण कुमार के साथ बाइक से अपनी बीमार मां को देखने घर आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में रेलकर्मी की प}ी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
Total Downloads: 116
दोनों का इलाज खगड़िया अस्पताल में किया जा रहा। खगड़िया पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हाइवा को खदेड़कर पकड़ लिया। हालांकि चालक भीड़ का लाभ उठाते हुए भाग निकला।

रेलकर्मी सियाराम रजक टेक्नीशियन विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे, जो बरौनी के रेलवे क्वार्टर में सपरिवार रहते थे। सियाराम रजक का शव देर रात शव गांव लाया गया। उनके तीनों पुत्र समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

