नवगछिया :  मान्यता के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष फायदा मिलता है। इस लाभ की प्राप्ति के लिए जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य ने बुद्ध पूर्णिमा को लेकर दी जानकारी

बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य  ने बताया कि बुद्ध जन्मोत्सव वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान से विशेष लाभ मिलता है। आज स्नान से आत्म ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। आज के दिन स्नान कर पूजा पाठ करने से पापों का नाश होता है।

पारिवारिक झगड़ा खत्म होता है। साथ ही तन की शुद्धि, मन की शुद्धि एवं विचारों की शुद्धि होती है। इसलिए आज अवश्य गंगा स्नान कर पूजा पाठ एवं दान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गंगा स्नान कर अपने पितरों के लिए तर्पण भी आज किया जा सकता है। इससे आपके पूर्वजों की आत्मा को शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *