नवगछिया : बेखौफ अपराधियों ने कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु संपर्क पथ पर मंगलवार को देर शाम पूर्णियां जिले के रुपौली के कंकला गांव निवासी खगेश शर्मा से एक लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली है.

घटना की शिकायत किसान खगेश ने कदवा ओपी थाने में लिखित रूप से की है. जबकि मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. किसान ने बताया कि वह एक्सिस बैंक नवगछिया से रकम की निकासी कर अपने घर जा रहा था.

कदवा गांव के पास अपराधियों ने उसके बाइक में धक्का मार कर पहले गिरने का प्रयास किया. अपराधियों के धक्के से वह असंतुलित हो गया. इसके बाद अपराधियों ने पैसे से भरा झोला झपट लिया और मधेपुरा की ओर भाग गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *