नवगछिया। नवगछिया के एन एच 31 स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 24 जनवरी को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं होने से नवगछिया पुलिस की नींद उड़ी हुई है। मंगलवार को भी एसपी ने टीम में शामिल सभी सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए है। पुलिस टीम लगातार खगड़िया, महेशखूंट के इलाकों में छापेमारी कर रही है लेकिन अपराधी हाथ नहीं लग रहे हैं। इससे पुलिस की मुसीबत कम नहीं हो रही है।

Whatsapp group Join

मोबाइल नहीं रखने से उसके लोकेशन का नहीं लगता पता : लूट कांड के मुख्य आरोपी का मोबाइल को उपयोग में नहीं लाना पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। हाल के वर्षो में पुलिस मोबाइल के लोकेशन के आधार पर अपराधियों के छिपने का पता लगाती है। जिससे अपराधियों की आसानी से गिरफ्तारी हो जाती है।

कांड का उद्भेदन और अपराधियों की पहचान के बाद भी गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस और एसआईटी इलाके की खाक छान रही है। इसके बाद भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। वहीं मंगलवार को नवगछिया पुलिस ने लक्ष्मीपुर मोड़ के पास दिनदहाड़े टेम्पू चालक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet